निधिवन राज मंदिर में दर्शन करने पहुंचे,बिहार के कैबिनेट मंत्री तेजप्रताप यादव.. 

लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव का वृंदावन प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वे अक्सर समय निकालकर कान्हा की नगरी में अाते रहते हैं। तेजप्रताप यादव ने गिरिराजजी की परिक्रमा लगाई है। वहीं राधारानी के मंदिर का दर्शन भी किया है।

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ने कहा, वृंदावन भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि है। यहां की रज में शांत भाव से साधना करने से जो ऊर्जा मिलती है, वह कहीं भी नहीं मिलती। यही कारण है जब भी समय मिलता है, ब्रज और वृंदावन में धार्मिक यात्रा पर आता रहता हूं।

निधिवन राज मंदिर में दर्शन करने पहुंचे

ठा. बांकेबिहारी मंदिर की प्राकट्य स्थली निधिवन राज मंदिर में दर्शन करने पहुंचे बिहार के कैबिनेट मंत्री तेजप्रताप यादव गुरुवार को धार्मिक यात्रा पर वृंदावन पहुंचे। प्रशासनिक तामझाम से पूरी तरह से दूरी बनाते हुए तेजप्रताप गुरुवार दोपहर निधिवन राज मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बांकेबिहारीजी की प्राकट्य स्थली और संगीत सम्राट स्वामी हरिदास की समाधि स्थल पर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद निधिवन राज मंदिर की रज में कुछ देर बैठकर ईश्वर साधाना की।

धार्मिक यात्रा में मीडिया से बनाई दूरी

तेजप्रताप ने मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। केवल इतना ही कहा वृंदावन आकर उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है। कहा, हम तो पहले भी यहां आते रहते हैं, मंत्री बनने के बाद भी अब आए हैं, दर्शन किए हैं ठाकुरजी के। धार्मिक यात्रा पर आए तेजप्रताप ने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.