जानिए किन लोगों को तिल खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान..

तिल शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में अधिकतर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। तिल शरीर को गर्म रखने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तिल खाने के फायदे के साथ नुकसान भी हैं। तिल खाने से डायरिया की समस्या होने के साथ वजन भी तेजी से बढ़ता हैं, जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहें हैं उन्हें तिल खाने से बचना चाहिए। तिल बैली फैट को भी बढ़ता हैं। गर्भवती महिलाओं को भी तिल खाने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं तिल खाने के नुकसान के बारे में।

वजन तेजी से बढ़ता है

तिल के नियमित सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है। तिल में भरपूर मात्रा में फैट, कैलोरी और पाई जाती हैं, जो वजन को तेजी से बढ़ाता है। तिल के ज्यादा सेवन से बैली फैट भी तेजी से बढ़ता है। अगर आप लंबे समय से वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो तिल के सेवन से बचें।

डायरिया

तिल की तासीर गर्म होती है। ऐसे में तिल ज्यादा खाने से डायरिया की समस्या हो सकती हैं। तिल कई लोगों को सूट नहीं करता हैं। जिन लोगों को पाचन तंत्र मजबूत नहीं होता हैं। उन्हें तिल के सेवन से बचना चाहिए। तिल खाने पर दस्त की समस्या बढ़ सकती हैं।

खुजली की समस्या 

अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव हैं, तो तिल खाने से बचें। क्योंकि तिल त्वचा पर एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। ज्यादा तिल खाने की वजह से दाने होना, रेडनेस होना और खुजली होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। तिल खाने से पहले इसको थोड़ा सा चख के अवश्य देख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.