महिलाओं के नग्‍न शव मिलने का सिलसिला,10 साल बाद भी नहीं हुआ खुलासा

सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्‍न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। लाश वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी। आज 10 साल बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।

 वर्ष 2012 में देहरादून के हाई सिक्‍योरिटी जोन कहे जाने वाले सचिवालय के पास महिला की सड़ी गली नग्‍न लाश मिलने से हड़कंप मच गया था। यह लाश यूकेलिप्टिस रोड के किनारे स्थित वर्षों पुराने एक खंडर में मिली थी।

पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए हाथ-पैर भी मारे, लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो पाया। आज 10 साल बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। आइए पढ़ते हैं देहरादून की शांत वादियों में हड़कंप मचाने वाले अपराध का पूरा घटनाक्रम :

  • सचिवालय जैसे हाई सिक्‍योरिटी जोन में मामला सामने आने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया था।
  • जहां से लाश बरामद हुई थी वहां आए दिन वीवीआईपी मूवमेंट होता है।
  • वहीं आस-पास पॉश एरिया में सेसी घटना सामने आने से पुलिस की कार्यशौली पर भी अंगुलियां उठने लगी थीं।
  • 2012 में यह मामला तब सामने आया जब सचिवालय क्षेत्र में तेज दुर्गंध आने पर जांच की गई।
  • सर्च अभियान चलाया गया तो सचिवालय के पास स्थित खंडहर में महिला की कई दिन पुरानी लाश बरामद हुई।
  • शव 15 दिन पुराना बताया गया। जिसका चेहरा और शरीर करीब 40 फीसदी तक गल चुका है।
  • आशंका जताई गई कि महिला के साथ पहले दुराचार किया गया होगा और उसके बाद हत्या कर दी गई होगी।
  • मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पिछले एक माह में लापता हुईं महिलाओं की जानकारी भी जुटाई।

राजभवन से चंद कदम दूर मिली थी महिला की सिर कटी लाश

वहीं 13 नवंबर 2013 में देहरादून स्थित राजभवन से चंद कदम दूर आर्मी एरिया में एक महिला की सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। यह इलाका भी हाई-सिक्‍योरिटी जोन है और यहां भी वीवीआईपी मूवमेंट होता है।

उक्‍त महिला की भी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। जब यह मामला सामने आया तो माना जा रहा था कि किसी दूसरे स्थान पर महिला की हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया होगा। साथ ही दुराचार की भी आशंका जताई जा रही थी।

जारी रहा महिलाओं के नग्‍न शव मिलने का सिलसिला

इसी तरह 2014 में उत्तरकाशी स्थित बड़कोट के तिलाड़ी तोक में एक महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई थी। 2016 में देहरादून के नेहरूकॉलोनी क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी। 2017 में हल्‍द्वानी में हल्दूचौड़ स्थित एवरग्रीन स्कूल के पास 22 वर्षीय महिला का नग्‍न शव मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.