अगर आप भी अंडरऑर्म्स के पसीने से परेशान रहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं

गर्मियों में पसीना आना बहुत आम है। लेकिन कई लोग अंडरऑर्म्स से आने वाली बदबू और पसीने से काफी परेशान रहते हैं। कभी-कभी यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि लोगों को शर्मिंदगी का अहसास होता है। अगर आप भी अंडरऑर्म्स के पसीने से परेशान रहते हैं, तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

सेब का सिरका

सेब का सिरका भी पसीने और बदबू  की परेशानी से राहत दिला सकता है। इसके लिए आप एक कटोरे में पानी लें, इसमें सिरका और नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्प्रे बोतल में रखें। नहाने के बाद आप इस मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू

आलू में अम्लीय गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। इसके अलावा आलू में मौजूद लो-एसिडिक कम्पाउंड पसीने को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आप प्रभावित क्षेत्र पर आलू का टुकड़ा रगड़ें। कुछ देर बाद ठंडे पानी से धो लें।

गुलाब जल का स्प्रे करें

अंडरऑर्म्स के पसीने और बदबू को दूर करने के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए  गुलाब जल का स्प्रे अंडरआर्म्स पर कर सकते हैं। इसके अलावा नहाने के पानी में भी गुलाब जल मिला सकते हैं।

बेकिंग सोडा

अंडरआर्म्स के पसीने से छुटकारा दिलाने में बेकिंग सोडा कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए आप नींबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें। फिर इसे अंडरआर्म्स पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.