बीजापुर के जंगलों में करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़..

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के कोरचोली और टोडका के बीच जंगलों में आज सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में 12 बोर की राइफल बरामद हुई है। बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने यह जानकारी दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%87%E0%A4%93-8.jpg





This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%93%E0%A5%A6-4.jpg

जानकारी अनुसार इस मुठभेड़ में एक महिला माओवादी के मारे जाने की खबर है साथ ही हथियार के साथ शव भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पहाड़ी व जंगली क्षेत्र है। पुलिस जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

इस घटना के संबंध में एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि कोरचोली के जंगल में मंगलवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवान अभी तक घटनास्थल से लौटे नहीं है। मुठभेड़ के आसपास जवानों द्वारा सर्चिंग की जा रही है। पुलिस पार्टी के लौटने के बाद विस्तृत जानकारी दी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.