भारतीय सर्राफा बाजारों ने सोना-चांदी के नए रेट्स किए जारी, जाने आज के दाम

भारतीय सर्राफा बाजार ने शनिवार यानि 10 दिसंबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। गोरखपुर, आगरा और बरेली में सोना और चांदी के दामों में उछाल देखने को मिल रहा है। जबकि कानपुर में चांदी के दाम बढ़े हैं। कानपुर में शनिवार को सोना स्थिर रहा।  कानपुर में सोना के दाम स्थिर रहे जबकि चांदी में बढ़त देखने को मिली। शुक्रवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 64500 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53500 प्रति दस ग्राम और चांदी 65500 प्रति किलो रही।

आगरा में लगातार तीसरे दिन सोना और चांदी दामों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। शुक्रवार को सोना 53600 प्रति दस ग्राम और चांदी 64550 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 64700 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना और चांदी के दाम में बढ़ोत्तरी जारी है।  शुक्रवार को सोना 55000 प्रति दस ग्राम और चांदी 67000 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 54000 प्रति दस ग्राम और चांदी 68000 प्रति किलो रही।

बरेली में भी सोना और चांदी दोनों के दामों में तीन बाद भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना 53700 प्रति दस ग्राम और चांदी 63300 प्रति किलो रही। शनिवार को सोना 53800 प्रति दस ग्राम और चांदी 64500 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि शादियों का सीजन शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.