जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों ने एक बार फिर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। आतंकवादियों ने गेंटमुल्ला, शीरी बारामूला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अज़ान पढ़ते समय गोलीबारी की। उस घटना में उनकी मौत हो गई। ये जानकारी जम्मू कश्मीर पुलिस ने दी है। आतंकियों की तलाश अभी जारी है। आतंकी जंगल में छुपे हो सकते हैं।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper