
शेड्यूल के अनुसार JOSSA काउंसलिंग राउंड 2 के लिए उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान दस्तावेज़ अपलोड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक की जानी है। इस राउंड के बाद तीसरे राउंड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट का इंतजार कल खत्म हो जाएगा। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी कल, 28 सितंबर, 2022 को नतीजों की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर कर दी जाएगी। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके JOSSA काउंसलिंग सीट आवंटन 2022 परिणाम की जांच कर सकेंगे।
अलॉटमेंट रिजल्ट से जुड़ी अहम तिथियां
JOSSA सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट जारी होने की तिथि- 28 सितंबर, 2022
JOSSA सेकेंड राउंड सीट के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान/दस्तावेज़ अपलोड- 28 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2022
JOSSA तीसरे राउंड सीट आवंटन- 03 अक्टूबर, 2022
JOSSA तीसरे राउंड के लिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग- 03 से 06 अक्टूबर, 2022 तक
JOSSA तीसरे राउंड के लिए उम्मीदवार द्वारा शुल्क भुगतान/दस्तावेज अपलोड/ का अंतिम दिन 07 अक्टूबर, 2022
JOSSA चौथे राउंड सीट आवंटन 08 अक्टूबर, 2022
रिजल्ट देखने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सेकेंड राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट josa.nic.in पर जाएं। इसके बाद, “राउंड 2 के लिए जोसा सीट आवंटन” लिंक पर क्लिक करें। अब एक नई विंडो खुलेगी। उम्मीदवारों को अब अपने क्रेडेंशियल जैसे जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए रखें।JOSSA राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों के पास आवंटित सीटों को स्वीकार या अस्वीकार करने का विकल्प होगा। वहीं JoSAA काउंसिलिंग प्रक्रिया से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper