ममूटी की फिल्म ‘टर्बो’ का ट्रेलर हुआ जारी

ट्रेलर में दोनों के बीच दुश्मनी की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिमुरुगन के निर्देशक वैशाख ने टर्बो के लिए एक बार फिर ममूटी के साथ मिलकर काम किया है। पटकथा अंजाम पथिरा और अब्राहम ओजलर निर्देशक मिधुन मैनुएल थॉमस द्वारा लिखी गई है।

इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित मलयालम फिल्मों में से एक ममूटी की आगामी फिल्म ‘टर्बो’ रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है। एक्शन से भरपूर ट्रेलर में ममूटी को लोकप्रिय कन्नड़ अभिनेता राज बी शेट्टी के साथ भिड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद ममूटी के प्रशंसकों की क्या प्रतिक्रिया रही है।

टर्बो का ट्रेलर हुआ रिलीज
यह फिल्म 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2022 की ‘भीष्म पर्व’ के बाद यह ममूटी की पहलीबड़ी मनोरंजन फिल्म है। ‘टर्बो’ एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें कई चौंका देने वाले एक्शन सीन्स हैं। 12 मई को ममूटी ने ट्रेलर का यूट्यूब लिंक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। ट्रेलर में जोस (ममूटी) का परिचय दिया गया है, जिसे सभी लोग प्यार से टर्बो जोस कहते हैं। वह एक शक्तिशाली व्यक्ति (राज बी शेट्टी) से भिड़ते नजर आता है।

एक्शन अवतार में नजर आए ममूटी
ट्रेलर में दोनों के बीच दुश्मनी की वजह का खुलासा नहीं किया गया है। पुलिमुरुगन के निर्देशक वैशाख ने टर्बो के लिए एक बार फिर ममूटी के साथ मिलकर काम किया है। पटकथा अंजाम पथिरा और अब्राहम ओजलर निर्देशक मिधुन मैनुएल थॉमस द्वारा लिखी गई है। ‘टर्बो’ में कन्नड़ अभिनेता राज बी शेट्टी, तेलुगु अभिनेता सुनील और अंजना जयप्रकाश, कबीर दुहान सिंह, सिद्दीकी, शबरीश वर्मा और दिलेश पोथान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

हिट फिल्में दे रहे हैं अभिनेता
ममूटी को आखिरी बार इसी साल मलयालम फिल्म ‘ब्रह्मयुगम’ मुख्य भूमिका में देखा गया था। मेगास्टार की मुख्य भूमिका वाली इस हॉरर फिल्म का निर्देशन राहुल सदासिवन ने किया है और इसमें अभिनेता सिद्धार्थ भारतन और अर्जुन अशोकन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आए। अभिनेता ने पिछले कुछ वर्षों में बैक-टू-बैक हिट फिल्मों के साथ शानदार प्रदर्शन किया है। वह अगली बार स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर ‘बाजूका’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.