अखिलेश यादव और डिंपल ने इटावा के सैफई में उप शिवपाल सिंह से भेंट की…

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को इटावा के सैफई में उप शिवपाल सिंह यादव से भेंट की जिनकी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से वह काफी अनदेखी कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी के  संस्थापक तथा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव  के निधन के कारण खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले लोकसभा के उप चुनाव को समाजवादी पार्टी ने अपनी नाक का सवाल बना लिया है। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है और इस सीट को बचाने के लिए पार्टी ने पूर्व सांसद डिंपल यादव   को चुनाव के मैदान में उतारा है। उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने समाजवादी पार्टी से दो बार लोकसभा सदस्य रहे रघुराज सिंह शाक्य   को मैदान में उतारा है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव  सैफई में अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से उनके आवास पर मिलने पहुंचे I अखिलेश यादव के साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव  गए  I माना जा रहा है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर शिवपाल सिंह यादव के साथ कई मुद्दों पर वार्ता करने को लेकर अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में हर मोर्चे को बेहद मजबूत बनाने में लगे हैं। लम्बे समय से इटावा के साथ मैनपुरी में ही डटे अखिलेश यादव को भी पता है कि मैनपुरी के इस चुनाव में बिना शिवपाल सिंह यादव को अपने साथ रखे, उनकी पत्नी डिंपल की राहत आसान नहीं होगी। बीते दिनों डिंपल यादव की रिकार्ड जीत का दावा करने वाले अखिलेश यादव ने गुरुवार को बड़ा कदम उठाया।

अखिलेश यादव ने गुरुवार को इटावा के सैफई में उन शिवपाल सिंह यादव से भेंट की, जिनकी विधानसभा चुनाव 2022 के बाद से वह काफी अनदेखी कर रहे थे। ओम प्रकाश राजभर के साथ ही प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के गठबंधन से जुदा करने वाले अखिलेश यादव ने आज पाला बदला।

अखिलेश यादव ने जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव के सैफई के आवास पर जाकर उनसे भेंट की। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने शिवपाल सिंह यादव को डिंपल यादव के चुनाव में प्रचार करने के लिए आमंत्रित किया है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में अपने 40 स्टार प्रचारकों में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल किया है। अब देखना है कि शिवपाल सिंह यादव प्रचार करने जाते हैं या नहीं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.