अनुराग ठाकुर ने रामनवमी उत्सव के दौरान हए सांप्रदायिक हिंसा को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल सरकारों पर साधा निशाना

बंगाल हिंसा पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कानून व्यवस्था कैसे चरमराती है इसकी सबसे बड़ी रोल मॉडल ममता बनर्जी हैं। एक वर्ग के साथ खड़े होकर हिंदूओं के खिलाफ हिंसा करने के लिए उकसाया कैसे जाता है वह ममता बनर्जी के बोलों से नज़र आता है।

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रविवार को रामनवमी उत्सव के दौरान राज्यों में सांप्रदायिक झड़पों को लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल सरकारों पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने यहां राष्ट्रीय राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जीतो अहिंसा दौड़ को संबोधित किया। ठाकुर ने हिंसा को लेकर बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि राज्य में ‘जंगलराज’ लौट आया है।

उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘मैं इतना ही कहूंगा कि जिस तरह से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है और ‘जंगलराज’ आ गया है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि लालू शासन के दौरान जो जंगलराज था, वह तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से लौट आया है।’

उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में रामनवमी उत्सव के दौरान हुई हिंसा भी बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.