आइए जानते हैं सूर्यास्त के बाद किन कार्यों के बारे में जानें…

शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिनको शाम के समय में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे ना सिर्फ आपकी आयु पर प्रभाव पड़ता है बल्कि धन संबंधित समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। आइए जानते हैं उन कार्यों के बारे में…

 हिंदू धर्म में हर कार्य को करने के लिए सही समय का निर्धारण किया गया है। सही समय पर सही काम करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई काम बताए गए हैं जिन्हें सूरज ढलने के बाद नहीं करना चाहिए। वरना घर में लक्ष्मी जी का वास नहीं रहता।

इस काम को करने से बचें

शास्त्रों में माना गया है कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होता है। और घर में सफाई होने के बाद ही मां लक्ष्मी का आगमन होता है। लेकिन शाम के समय घर में झाड़ू लगाना वर्जित माना गया है। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

किन कामों को नहीं करना चाहिए

हल्दी का सीधा संबंध गुरु बृहस्पति से होता है। और बृहस्पति को धन-सौभाग्य का कारक माना गया है। इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति को हल्दी नहीं देनी चाहिए। इससे व्यक्ति पर बृहस्पति देव नाराज हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगती है।

किन चीजों को दान नहीं करना चाहिए

ज्योतिष शास्त्र में सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों को दान करने की सख्त मनाही है। ऐसी मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद सफेद चीजों को दान करने से मां लक्ष्मी को नाराज होती है। इसलिए कभी भी दूध, दही, पनीर, चीनी, नमक, आदि का दान नहीं करना चाहिए। इस समय पैसो के लेन-देन से भी बचना चाहिए।

किस चीज का सेवन न करें

रात के समय दही का सेवन, सेहत और वास्तु दोनों की ही दृष्टि से सही नहीं माना गया। दही का संबंध शुक्र से माना गया है। शुक्र धन-वैभव का कारक है। अगर आप बिना वजह की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो रात में दही का सेवन न करें।

किस काम को करने से बचें

वास्तु शास्त्र का नियम कहता है कि शाम के समय कभी भी कपड़े नहीं धोने चाहिए। क्योंकि सूर्यास्त के बाद वातावरण में नकारात्मका बढ़ जाती है। और रात में कपड़े सुखाने से नकारात्मकता उनमें प्रवेश कर जाती है। उन कपड़ो का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.