इन हसीनाओं ने भोजपुरी इंडस्ट्री को कहा अलविदा, जानिये क्यों

अभिनय इंडस्ट्री में आना हर कलाप्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। कोई जल्दी अपने सपनों के करीब पहुंच जाता है तो किसी को अपने सपने साकार करने में काफी समय लगता है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा चर्चित इंडस्ट्री भोजपुरी इंडस्ट्री रही है। इस इंडस्ट्री की हसीनाएं खूबसूरती और बोल्डनेस में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी मात देती हैं। आज के इस लेख में हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी बोल्डनेस से दर्शकों का दिल जीता और बाद में इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था।

श्वेता तिवारी
टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को सब कसौटी जिंदगी की प्रेरणा के किरदार से जानते हैं, लेकिन बहुत कम ही लोगों पता है कि टीवी में आने से पहले श्वेता भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार थीं। श्वेता तिवारी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें हमार सैंया हिन्दुस्तानी, कब अइबू अंगनवा आदि फिल्में शामिल हैं।

रश्मि देसाई
रश्मि देसाई को शो उतरन से छोटे पर्दे पर काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। टीवी में आने से पहले रश्मि भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा थीं। अभिनेत्री ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। हालांकि, अब अभिनेत्री टीवी में काफी ज्यादा एक्टिव हैं। अभिनेत्री ने ‘गजब भईल रामा’, ‘कब होई गौना’ हमार आदि फिल्में की हैं।

पाखी हेगड़े
भोजपुरी फिल्मों से दूरी बना चुकीं पाखी हेगड़े भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री अब इंडस्ट्री में बिल्कुल भी सक्रिय नहीं हैं। अभिनेता दिनेश लाल निरहुआ के साथ अभिनेत्री की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। हालांकि, आगे चलकर पाखी ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया। आज भी अभिनेत्री छोटे परदे पर काफी एक्टिव हैं।

मोनालिसा
भोजपुरी की क्वीन के नाम से प्रसिद्ध मोनालिसा उर्फ अंतरा बिस्वास ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। अभिनेत्री को भोजपुरी ने ही स्टारडम का स्वाद चखाया है। हालांकि, अभिनेत्री ने भोजपुरी सिनेमा को अलविदा कह दिया है और अब वह छोटे परदे पर ज्यादा एक्टिव है। मोनालिसा को डेली सोप में ज्यादा देखा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.