एक मात्र उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना और भाजपा सरकार को हटाना है…

लखनऊ। पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक के नारे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी समाजवादी पार्टी अब ब्राह्मणों को भी साधेगी। 24 दिसंबर को ब्राह्मणों के स्वाभिमान को लेकर महापंचायत का आयोजन राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के नाम से सपा मुख्यालय में किया जाएगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि होंगे।

चुनावी बेला से पहले सभी जातियों को साधने में सभी दल जुटे हैं। पिछड़ों और दलितों को अपने पाले में खींचने के लिए एक तरफ रणनीति बनाई जा रही है तो दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों का वोट पाने के लिए भी सपा और कांग्रेस में सीधी जंग छिड़ी है। अब सभी दल ब्राह्मणों पर डोरे डाल रहे हैं। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन एक संगठन ने किया था लेकिन भाजपा नेताओं के चेहरे ही आयोजन में छाये थे।

पीडीए नारे के साथ चुनावी जंग में उतरी सपा ने भी ब्राह्मणों के बीच पैठ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत 24 दिसंबर को लखनऊ में सपा मुख्यालय में ब्राह्मण महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। ब्राहमण स्वाभिमान और उनके अधिकार व हक की लड़ाई के साथ नारे के साथ महापंचायत गुमनाम से राष्ट्रीय कार्यरत पार्टी के बैनर तले कराया जा रहा है। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा ब्राह्मणों को जुटाने के लिए सपा जोर शोर से जुटी है। जिला स्तर पर बड़े ब्राह्मण चेहरों से संपर्क किया जा रहा है।

प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा का धरना आज
इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार विपक्ष के 142 माननीय सांसदों के निलम्बन के विरोध में समाजवादी पार्टी शुक्रवार को सुबह 11 से 1 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी दिया जाएगा। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के मुताबिक इसका उद्देश्य लोकतंत्र एवं संविधान को बचाना और भाजपा सरकार को हटाना है।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने इटावा निवासी केपी शाक्य को राज्य कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव नामित किया है।

गोवा में राम मनोहर लोहिया को किया नमन
समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने गुरुवार को गोवा के मडगांव स्थित लोहिया मैदान में डॉ राममनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। लोहिया मैदान में प्रतिमा के समीप भारतीय संविधान की प्रस्तावना में उल्लेखित शिलापट्ट, मनोहर राय सरदेसाई की कविता 18 जून और लोहिया मैदान के मंच को भी देखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.