जानिए उत्तर प्रदेश में इन पदों के लिए होगी 20,000 स्टाफ की भर्ती..

2 उत्तर प्रदेश के ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में 20 हजार लैब अटेंडेंट माली और चपरासी की भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर की जानी है। इस सम्बन्ध में दिशा-निर्देश राज्य माध्यमिक शिक्षा विशेष सचिव द्वारा जारी कर दिए गए हैं।

 उत्तर प्रदेश में नौकरी को लेकर काम की खबर। यूपी सरकार के माध्यमिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों (ऐडेड स्कूलों) में 20,000 स्टाफ की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती आउटसोर्सिंग आधार पर की जाएगी। यूपी सरकार के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से आज, 2 नवंबर 2022 को साझा की जानकारी के मुताबिक राज्य शिक्षा विभाग में माध्यमिक शिक्षा विशेष सचिव एसपी सिंह की तरफ से ऐडेड स्कूलों में 20 हजार कर्मचारियों को नौकरी देने से सम्बन्धित दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा के 4,500 ऐडेड स्कूल हैं और इनमें से चतुर्थ श्रेणी के करीब 45,000 पद है। इन पदों में से 44 फीसदी पद फिलहाल खाली हैं।यूपी सरकार के अपडेट के मुताबिक राज्य के ऐडेड स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के जिन पदों के लिए 20 हजार कर्मचारियों की भर्ती की जानी हैं, उनमें हर विज्ञान लैब के लिए एक-एक लैब अटेंडेंट, माली और चपरासी के पद शामिल हैं।

सैलरी व चयन प्रक्रिया

ऐडेड माध्यमिक स्कूलों में की जाने वाली 20 हजार आउटसोर्सिंग भर्ती के लिए निर्धारित पदों में से अकुशल (नॉन-स्किल्ड) श्रेणी के पदों के लिए 13,072 रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। इसमें पीएफ और ईएसआइ के लिए दी जाने वाली राशि भी शामिल है। वहीं, कुशल (स्किल्ड) कटेगरी के लिए मानदेय की जानकारी राज्य सरकार के अपडेट में साझा नहीं की गई है। दूसरी तरफ, इन पदों के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु एक आउटसोर्सिंग सेवा प्रदाता कंपनी की सिलेक्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.