जानें कब होगी एमएचटी सीईटी प्रोविनजल मेरिट लिस्ट घोषित?

एमएचटी सीईटी 2022 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार आज प्रोविनजल लिस्ट चेक करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट 2022 वेबसाइट पर 12 अक्टूबर 2022 को प्रदर्शित की जाएगी। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

 महाराष्ट्र सीईटी की मेरिट लिस्ट आज जारी की जाएगी। स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज, 07 अक्टूबर, 2022 को एमएचटी सीईटी 2022 प्रोविजनल मेरिट सूची cetcell.mahacet.org पर रिलीज की जाएगी। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर देख पाएंगे। इसके अलावा, अभ्यर्थी चाहें तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके भी सूची की जांच कर सकते हैं। 

ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां

प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होने के शिकायत दर्ज करें- 8 अक्टूबर से 10 अक्टूबर (शाम 5 बजे)

फाइनल मेरिट लिस्ट रिलीज: 12 अक्टूबर

सीट मैट्रिक्स: 12 अक्टूबर

सीएपी राउंड 1 के लिए च्वाइस फिलिंग या ऑप्शन एंट्री: 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर

फाइनल आवंटन परिणाम: 18 अक्टूबर

सीटें स्वीकार करें और संस्थान में रिपोर्ट करें-अक्टूबर 19 से 21

इस डेट तक दर्ज कराएं आपत्ति 

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, अर्थारिटी उम्मीदवारों को 8 से 10 अक्टूबर के बीच एमएचटी सीईटी 2022 की प्रोविजनल मेरिट सूची के लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त grievances के आधार पर,12 अक्टूबर को एमएचटी सीईटी अंतिम मेरिट सूची जारी करेंगे। ध्यान दें कि निर्धारित तिथि बीतने के बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए समय रहते आवेदन कर दें। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, सीटों को स्वीकार करने और आवंटित कॉलेजों को रिपोर्ट करने के लिए उम्मीदवारों को 19 से 21 अक्टूबर के बीच तक का समय दिया गया है। अभ्यर्थी इस दौरान अपने प्रवेश की पुष्टि कर सकते हैं।

एमएचटी सीईटी प्रोविनजल मेरिट लिस्ट ऐसे करें डाउनलोड

एमएचटी सीईटी प्रोविनजल मेरिट लिस्ट की जांच करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – cetcell.mahacet.org पर जाएं। अब “एमएचटी सीईटी प्रोविजनल मेरिट सूची 2022” लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन करें। अब सफल लॉगिन पर, मेरिट सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। इसके बाद, उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.