जानें- कौन हैं रघुराज सिंह शाक्य जो डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से उम्मीदवार है..

रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया जबकि खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी प्रत्याशी होंगी। मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव को टक्कर देने वाले भाजपा के रघुराज शाक्य की गिनती शिवपाल यादव के करीबी के रूप में होती है।

 उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा और दो विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। मैनपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा ने आकाश सक्सेना को टिकट दिया, जबकि खतौली विधानसभा सीट से राजकुमारी सैनी प्रत्याशी होंगी।

मैनपुरी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी डिंपल यादव को टक्कर देने वाले भाजपा के रघुराज शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के करीबी के रूप में होती है। इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया था। रघुराज दो बार सांसद रह चुके हैं।

वहीं राजस्थान के शरदार शहर विधानसभा से अशोक कुमार पिंचा, बिहार के कुरहानी से केदार प्रसाद गुप्ता, छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर (सुरक्षित) से ब्रह्मानंद नेताम को उम्मीदवार बनाया है।

रामपुर में आजम को टक्कर देने वाले आकाश को टिकट

रामपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा ने आकाश सक्सेना को अपना प्रत्याशी बनाया है. आकाश सक्सेना ने ही पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) नेता आजम खान के खिलाफ लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी थी, जिसका उनको इनाम मिला है। आजम खान को तीन साल की सजा मिलने के बाद रामपुर की सीट खाली हुई है।

जानें- कौन हैं रघुराज सिंह शाक्य

रघुराज शाक्य को शिवपाल सिंह यादव का करीबी माना जाता है। यूपी चुनाव 2022 से ठीक पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी छोड़कर रघुराज शाक्य ने भाजपा का दामन थाम लिया था। रघुराज शाक्य इटावा सीट से दो बार सांसद रहे हैं। उन्होंने यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में इसी साल फरवरी माह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। करीब 53 वर्षीय रघुराज शाक्य प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। रघुराज शाक्य वर्ष 1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा से सांसद चुने गए। वर्ष 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा का चुनाव जीता था। यूपी चुनाव 2022 में इटावा सदर सीट से उम्मीदवारी कर रहे थे, लेकिन उन्हें चुनावी मैदान में नहीं उतारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.