जाने यूपी बिहार दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

देश के कई राज्यों में आज यानी रविवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक तेज हवा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश होगी। जानें- यूपी बिहार दिल्ली सहित देश के अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम।

देशभर के ज्यादातर राज्यों में इन दिनों मानसून एक्टिव है। इन राज्यों में आज यानी रविवार को भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 4 सिंतबर (Today Weather) को यूपी, बिहार, झारखंड सहित उत्तराखंड, हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy rain alert) है। दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में आज बदल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा IMD ने झारखंड और बिहार के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। देश भर में 3 चक्रवती सिस्टम एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल पर मॉनसून की ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से उत्तर की ओर चल रही है।इसके अलावा पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित बिहार के कुछ जिले, झारखंड के कुछ जिले सहित पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 सितंबर तक इन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। लक्षद्वीप, कर्नाटक, आंतरिक, कर्नाटक के तटीय कर्नाटक में भी बिजली गिरने के साथ-साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। केरल, माहे, कर्नाटक, रायलसीमा में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार- झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार के 10 जिलों में में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जबकि दक्षिणी बिहार में भी मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इतना ही नहीं बिहार के कई जिलों में आज ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इधर झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की माने तो गिरिडीह सिमडेगा गुमला सहित देवघर दुमका रांची में आयोजित मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही वज्रपात का भी अलर्ट घोषित किया गया है।

बिहार में बाढ़ का खतरा

बिहार में नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। राजधानी पटना के दो घाटों दीघा और गांधी घाट पर गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हालांकि, दोनों जगह रविवार दोपहर तक जल स्तर नीचे आने की संभावना है। इसी तरह पटना जिले के हथिदह, भागलपुर जिले कहलगांव में भी खतरे के निशान से गंगा नदी ऊपर है। पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल में गंगा लगातार उफान पर है। कोसी की स्थिति सामान्य है। बाढ़ से राहत एवं बचाव कार्यों के लिए राज्य के सात जिलों में एनडीआरएफ और 20 जिलों में एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।

यूपी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के 20 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका जताई गई है। यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराया है। उत्तर प्रदेश के, वाराणसी, प्रयागराज,  गाजीपुर में गंगा उफनाई हुई है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पानी खेत में आ जाने से फसलें चौपट हो गई हैं। यहां तक कि निचले इलाके में रह रहे लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। वाराणसी में भी बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। प्रयागराज में तो बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में बाढ़ की मुसीबत को इससे समझा जा सकता है कि राहत शिविरों में ही सात हजार से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है। इसके अलावा हजारों परिवार बाढ़ में फंसे हैं।

राजस्थान-एमपी में कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में रविवार को बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश की संभावना से इनकार किया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राजधानी भोपाल में आसमान में बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड- हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में रविवार को माध्यम से हल्के दर्जे की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं भूस्खलन आदि समस्याओं से भी चेतावनी जारी की गई है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। आईएमडी उप निदेशक बुई लाल बताया कि अगले दो दिनों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह कांगड़ा, मंडी समेत विभिन्न जिलों के लिए जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान, राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश असम मेघालय में मानसून के पीछे हटने के साथ भारी बारिश गरज चमक के साथ बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है। 5 सितंबर तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का येलो ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा 5 सितंबर तक उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया जबकि 2 से 5 सितंबर तक पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु कर्नाटक केरल और लक्षद्वीप के लिए 7 सितंबर तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.