डायबिटीज में यह मसाला है बेहद कारगर, तेजी से बढ़ेगा शुगर पचाने की गति…

शुगर एक आम समस्या बनती जा रही है। हर घर में कोई न कोई डायबिटीज मरीज मिल जाएंगे। यह एक मेटाबोलिक सिंड्रोम है, जिसमें शरीर शुगर पचाना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति में आप जो भी खाते हैं। उससे निकलने वाला सुगर ऊर्जा के रूप में परिवर्तित होने के बजाय सीधे खून में जाकर मिल जाता है। इसके बाद यह शरीर के दूसरे अंगों को धीरे-धीरे प्रभावित करने लगता है। यह कई बीमारियों का कारण बन जाता है। इसका एक ही उपाय है, डायबिटीज पचाने की गति तेज करना। इसमें चक्र फूल बेहद फायदेमंद होता है।

चक्रफूल के कई फायदे

शुगर में चक्रफूल बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एनेथोल कंपाउंड पाया जाता है, जो डायबिटीज रोगियों के लिए बेहद कारगर से काम करता है। यह कार्बोहाइड्रेट को पचाने के साथ ही शुगर कंपाउंड के मेटाबॉलिज्म को तेज करने में सहायक होता है। इसके साथ ही खून में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करता है।

इंसुलिन बढ़ाने में मददगार

चक्रफूल इंसुलिन बढ़ाने में मदद करता है। शुगर पचाने की गति में तेजी लाने के साथ ही, इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है। इससे शुगर तेजी से पचता है। आप इसके लक्षणों से बचे रहते हैं। इसलिए यदि आप भी शुगर की समस्या से जूझ रहे हैं, तो चक्रफूल के मसाले का सेवन कर सकते हैं।

ऐसे करें चक्रफूल का सेवन

वैसे तो चक्रफूल के सेवन के कई तरीके हैं। इसे आप रोजाना अपनी चाय के साथ भी ले सकते हैं। इसे दूध वाली चाय के साथ लेने से बचें, लेमन टी के साथ लें। इसके अलावा इसे कूटकर पानी में उबालकर भी सेवन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.