तुलसी से जुड़े इन उपायों को करें जिस से माता होंगी जल्द ही खुश..

हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता है। तुलसी को अध्यात्म के दृष्टिकोण से भी इन्हें बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसलिए घर पर तुलसी से जुड़े आसान उपायों को करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है।

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को अत्यंत सौभाग्यशाली माना जाता है। यही कारण है कि अधिकांश घरों के बगीचे में कम से कम एक तुलसी का पौधा जरूर मौजूद रहता है। शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी में माता लक्ष्मी वास करती हैं, इसलिए इनकी पूजा करने से भक्तों पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा सदैव बनी रहती है। मान्यता है कि नियमित रूप से माता तुलसी की पूजा और उनसे जुड़े उपाय करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। साथ ही उनके जीवन से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाते हैं। ऐसा करने से धन-सम्बन्धित समस्याएं दूर हो जाती हैं और कई प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र में तुलसी से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति और उसके परिवार को विशेष लाभ मिलता है। आइए जानते हैं-

तुलसी से जुड़े इन उपायों को करें

  • शास्त्रों में बताया गया है कि तुलसी की मंजरी भगवान शिव को अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं। साथ ही व्यक्ति को धन लाभ होता है।
  • पुराणों में यह भी बताया गया है कि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है इसलिए उन्हें भोग अर्पित करते समय तुलसी पत्र का प्रयोग किया जाता है। साथ ही उन्हें तुलसी की मंजरी प्रदान करने से अज्ञानता के कारण हुए पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • एक उपाय यह भी है कि हर दिन गंगाजल में तुलसी पत्र या मंजरी मिलाकर घर में जल का छिड़काव करने से घर की सभी नकारात्मकताएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ धन हानि की सम्भावनाएं रुक जाती हैं। केवल इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी पत्र पैरों के नीचे ना आए।
  • शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को तुलसी की मंजरी अर्पित करने से भी भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सदैव घर में वास करती हैं और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.