दिल्ली में मॉर्टिन जलाकर सोए 7 लोगों की दम घुटने से मौता..

दिल्ली स्थित शास्त्री पार्क इलाके में मॉर्टिन जलाकर सोए 7 लोगों की दम घुटने से मौता का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लोगों गद्दे पर मॉर्टिन जलकर सो गए थे जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली।

 पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में 7 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह लोग रात में गद्दे पर मॉर्टिन जलाकर सो गए थे, जिससे गद्दे ने आग पकड़ ली। दम घुटने से मौत बताई जा रही है। आठ लोग सो रहे थे, जिसमें से छह की मौत है।

आग लगने से आस-पास के घर भी तप गए थे। पड़ोसियों ने ही घर से सभी लोगों को निकलवाने में मदद की। एक घंटे बाद घटनास्थल पर दमकल की गाड़ी पहुंची। एम्बुलेंस भी आधे घंटे में पहुंची, तब तक सभी लोगों की मृत्यु हो चुकी थी। घर में मकान मालिक व किराएदार सहित करीब 50 लोग रहते थे। मरने वालों में मकान मालिक अजमत का डेढ़ वर्ष की आयु का बच्चा और एक महिला भी शामिल हैं।

घायल जहरूल इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में हैं। अभी तक 2 पुरुष और एक महिला समेत तीन लोग इलाज के लिए पहुंचे हैं। घायल सोनी का बर्न एंड प्लास्टिक विभाग में इलाज चल रहा है। बुआ निशा का कहना है कि स्थिति नाजुक है। इनके भाई अजमत अली भी थोड़े झुलसे हैं।

पड़ोसी शफीक अहमद ने बताया कि मार्टिन से घर में आग गई। यह घर पांच मंजिला है, जिसमें करीब 20 कमरे हैं। घर में मकान मालिक के परिवार के 35 लोग हैं। अन्य सभी यहां किरायेदार रहते हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने मौत की पुष्टि की है। शुक्रवार सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में आठ लोग अचेत मिले हैं, सभी को जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से सात को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक शास्त्री पार्क में मछली मार्केट के पास रहते थे।

डेढ़ साल के बच्चे की भी मौत

पुलिस ने बताया कि सात लोगों की जलने और घुटन के कारण मौत हुई है। मरने वालों में 4 पुरुष और 1 महिला है। इसके अलावा डेढ़ साल के बच्चे की भी इस हादसे में मौत हो गई है। दो लोगों का इलाज चल रहा है। जलने के कारण इनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों में 15 साल की एक बच्ची और 45 साल के अधेड़ हैं। 

गद्दे पर कॉइल गिरने से हुआ हादसा

ऐसा पता चला है कि मच्छर को मारने वाली कॉइल जलाई गई थी जो कि गद्दे पर गिर गई। इसी कारण से घर में आग लग गई। आग के कारण निकलने वाले जहरीले धुयें से लोगों का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.