पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर इलाके में सोमवार को एक घर की छत पर होली मनाते समय ‘हाईटेंशन’ तार की चपेट में आने से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घायलों में एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस थाने में एक कॉल आई, जिसके बाद एक टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया जा रहा है।”
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper