देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना यहां जानें?ताजा अपडेट

देश के कई राज्यों में आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली समेत यूपी में आज भी बादल बरस सकते हैं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में अगले 4 दिन बूंदाबांदी हो सकती है।

मानसूनी बारिश का सीजन जल्द ही एक से डेढ़ हफ्ते में खत्म होने वाला है। इसके बावजूद कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। यूपी और दिल्ली में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश देखी गई है। यूपी की राजधानी में तो भारी बारिश से हाहाकार तक मच गया है। सड़कों पर कई मीटर तक पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार आज भी यूपी और दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है।

दिल्ली में आज भी बारिश की संभावना

देश की राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। इस बीच आज भी दिल्ली में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज भी बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। बूंदा-बांदी के चलते तापमान में भी गिरावट हो सकती है। जानकारी के अनुसार दिल्ली में आज से अगले 5 दिनों तक बारिश की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

यूपी में आज भी बारिश की संभावना है, वहीं गाजिबाद में हल्की बूंदा बांदी हो सकती है। लखनऊ में भी गरज के साद बादल बरस सकते हैं। बता दें कि बीते कई दिनों से बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पढ़ रही है। यूपी प्रशासन ने भी लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

बिहार और गुजरात में भी बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात, बिहार के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिण गुजरात और विदर्भ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.