देश में कोरोना केसों में आई कमी, जानें? बीते 24 घंटो में कितने नए मामले सामने आए 

देश में कोरोना के मामलों में बीते 24 घंटे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में देश में 3375 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस भी कम हुए हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामलों में आज काफी कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 3,375 नए मामले मिले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3 हजार 375 नए मामले सामने आए हैं। एक दिन पहले देश में कोरोना वायरस के 3 हजार 805 नए मामले सामने आए थे।

आज कोरोना केसों में आई कमी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 1 अक्टूबर को देश में 3,805 नए मामले मिले थे। लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों को अनुसार, 2 अक्टूबर को देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना केसों में कमी आई है। एक दिन पहले के मुकाबले में आज 430 केस कम मिले हैं।

देश में सक्रिय मामले भी घटे

इसके अलावा देश में सक्रिय मामलों में भी कमी दर्ज की गई है। बता दें कि देश में सक्रिय मामले अब 37 हजार 444 हो गए हैं। साथ ही देश में अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 94 हजार 487 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 4 करोड़ 40 लाख 28 हजार 370 लोक कुल रिकवरी हुई है। वहीं, देश में अब तक 5 लाख 28 हजार 673 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

  • कुल मामले: 4,45,94,487
  • सक्रिय मामले: 37,444
  • कुल रिकवरी: 4,40,28,370
  • कुल मृत्यु: 5,28,673
  • कुल वैक्सीनेशन:2,18,75,36,041

218 करोड़ के पार पहुंचा वैक्सीनेशन का आंकड़ा

आपको बता दें कि देश में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। देश में 218 करोड़ 75 लाख 36 हजार 41 लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.