देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी गिरावट ,24 घंटे में इतने काम सक्रिय मरीज

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में महामारी के 4369 मामले सामने आए हैं। कोरोना से इस दौरान 5178 लोग रिकवर भी हुए हैं। साथ ही 20 मरीजों की जान चली गई है।

 देश में कोरोना वायरस के मामलों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कल यानी 12 सितंबर के मुकाबले आज कोरोना के 852 मामले कम मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया की बीते 24 घंटे में इस महामारी के 4,369 मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20 मरीजों की मौत भी हुई है।

5 हजार से ज्यादा मरीज हुए रिकवर

मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना से 5,178 लोग रिकवर भी हुए हैं। एक्टिव केस घटकर अब 46,347 हो गए हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 4 करोड़ 45 लाख 4 हजार 949 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि कुल 4 करोड़ 39 लाख 30 हजार 417 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 5 लाख 28 हजार 185 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.10 फीसद है। रिकवरी रेट 98.71 फीसद हो गया है। डेली पाजिटिविटी दर 1.25 फीसद और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर अब 1.73 फीसद है।

215.48 करोड़ से ज्यादा लगी वैक्सीन

देश में कोरोना वैक्सीन की अब तक 215.48 करोड़ से ज्यादा खुराक लग चुकी है। 102.54 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94.50 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 18.39 करोड़ से ज्यादा प्रीकाशन डोज भी लग चुकी है। बीते 24 घंटे में 21 लाख 67 हजार 644 लोगों को वैक्सीन दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.