बिहार में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और धुंध कोहरे के चलते वायु गुणवत्ता का स्तर गिरता जा रहा है। सूबे के कई शहरों में सोमवार सुबह धुंध और कोहरे के चलते आसमान साफ दिखाई नहीं दे रहा है। पॉल्यूशन का बढ़ता स्तर भी स्थिति को और गंभीर बना रहा है। बिहार के ज्यादातर जिलों में सोमवार सुबह 10 बजे AQI 300 के पार दर्ज किया गया जो बहुत खराब स्थिति की ओर इशारा करता है। आज सुबह सूबे के 5 जिलों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया। आगामी कुछ दिनों में 400 के पार AQI वाले जिलों की संख्या बढ़ सकती है। बिहार की राजधानी पटना में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 350 के पार दर्ज किया गया।

तापमान में गिरावट और मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर लगातार वसायु गुणवत्ता पर पड़ता रहेगा। सूबे के ज्यादातर शहरों में AQI प्रभावित स्थिति में बनी रहेगी। AQI के कैटेगरी के मुताबिक बिहार में वायु गुणवत्ता की स्थितिन चिंताजनक है। दिल्ली और बड़े शहरों के मुकाबले भी बिहार में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है।
| शहर | स्थान | AQI | हवा कैसी है |
| अररिया | खरहिया बस्ती | डाटा नहीं है | |
| आरा | डीएम ऑफिस | 306 | बहुत खराब है |
| औरंगाबाद | गुरुदेव नगर | 307 | बहुत खराब है |
| बेगूसराय | आनंदपुर | 446 | खतरनाक है |
| बेतिया | कमलनाथ नगर | 438 | खतरनाक है |
| भागलपुर | कचहरी चौक | 313 | बहुत खराब है |
| मायागंज | 325 | बहुत खराब है | |
| बिहारशरीफ | डीएम कॉलोनी | 367 | बहुत खराब है |
| बक्सर | सेंट्रल जेल | 405 | खतरनाक है |
| छपरा | दर्शन नगर | डाटा नहीं है | बहुत खराब है |
| दरभंगा | टाउन हॉल | 411 | खतरनाक है |
| गया | कलेक्टर ऑफिस | 277 | खराब है |
| करीमगंज | 333 | बहुत खराब है | |
| राज्य वन प्रशिक्षण संस्थान | 108 | अच्छी नहीं है | |
| हाजीपुर | ओद्योगिक क्षेत्र | 286 | खराब है |
| कटिहार | मिर्चाईबाड़ी | डाटा नहीं है | |
| किशनगंज | एसडीओ ऑफिस | 187 | अच्छी नहीं है |
| मंगुराहा | वन विभाग गेस्ट हाउस | 81 | ठीक है |
| मोतिहारी | गंडक कॉलोनी | 367 | बहुत खराब है |
| मुंगेर | टाउन हॉल | 284 | खराब है |
| मुजफ्फरपुर | बुद्दा कॉलोनी | 360 | बहुत खराब है |
| दाउदपुर कोठी | डाटा नहीं है | ||
| डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है | ||
| पटना | दानापुर डीआरएम ऑफिस | 333 | बहुत खराब है |
| शिकारपुर हाई स्कूल | 349 | बहुत खराब है | |
| तारामंडल | 364 | बहुत खराब है | |
| मुरादपुर | 371 | बहुत खराब है | |
| राजबंशी नगर | 350 | बहुत खराब है | |
| समनपुरा | 396 | बहुत खराब है | |
| पूर्णिया | मरियम नगर | 374 | बहुत खराब है |
| राजगीर | डांगी टोला | 305 | बहुत खराब है |
| सहरसा | पुलिस लाइन | 393 | बहुत खराब है |
| समस्तीपुर | डीएम ऑफिस | डाटा नहीं है | |
| सासाराम | दादा पीर | 200 | खराब है |
| सिवान | चित्रगुप्त नगर | 444 | खतरनाक है |
वायु गुणवत्ता सूचकांक को कई वर्गों में बांटा गया है। वर्ग के अनुसार AQI के प्रभाव को भी निर्धारित किया जाता है। आपके जिले के AQI का क्या असर होगा लिस्ट में देखें-
| AQI का रेंज | हवा का हाल | स्वास्थ्य पर संभावित असर |
| 0-50 | अच्छी है | बहुत कम असर |
| 51-100 | ठीक है | संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत |
| 101-200 | अच्छी नहीं है | फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत |
| 201-300 | खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत |
| 301-400 | बहुत खराब है | लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा |
| 401-500 | खतरनाक है | स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खतरा |
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper