बीयर के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

आजकल देखा जाए तो पथरी की समस्या आम हो गई है। यानी आजकल लोगों को पथरी की समस्या बहुत परेशान करने लगी है। किडनी में पथरी होने से लोगों को अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार पथरी की वजह से पेशाब रुकने की समस्या भी पैदा हो जाती है। कुछ लोगों का कहना है कि बीयर पीने से पथरी के स्टोन को निकालने में मदद मिलती है। 

कहा जाता है कि बीयर एक डिउरेटिक्स के रूप में काम करती है जो शरीर में टॉयलेट को बढ़ाने में मदद करता है। बीयर पीने से टॉयलेट अधिक आती है। इसलिए ये कहा जा सकता है कि स्टोन के छोटे-छोटे टुकड़े टॉयलेट के जरिए बाहर निकल सकते हैं, लेकिन अधिक बीयर के सेवन से आपको ये नुकसान भी हो सकते हैं

बीयर के सेवन से हो सकते हैं ये नुकसान

बड़े स्टोन नहीं निकल सकते

अगर आपके शरीर में स्टोन के साइज बड़े हैं तो मुश्किल हो सकती है। अगर 5 mm से कम स्टोन का साइज है तो ये टॉयलेट के जरिए निकल जाते हैं, लेकिन बड़े साइज के स्टोन निकालने के लिए आपको डॉक्टर से ही सलाह लेनी चाहिए।

बढ़ सकता है स्टोन का साइज

लंबे समय तक बीयर पीने से किडनी में स्टोन का साइज बढ़ सकता है। बीयर शरीर में हाई ऑक्सालेट के लेवल को बढ़ाता है। जो स्टोन बनाने या उसके साइज को बढ़ाने का काम करता है।

बीयर से डिहाइड्रेशन होता है

अधिक बीयर के सेवन से किडनी को शरीर से ब्लड को प्योर करने में अधिक मेहनत लगती है। इससे किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। बीयर पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। इससे शरीर की कोशिकाओं और फंक्शनिंग पर असर पड़ता है।

पथरी के दर्द में हो सकती है वृद्धि

जिन लोगों को किडनी में पथरी है कई बार बीयर पीने से ये दर्द और बढ़ सकता है। कई बार पेशाब के रास्ते में स्टोन फंस जाता है जिससे आप पेशाब नहीं कर पाते और दर्द में तेजी से वृद्धि हो सकती है। 

पथरी के रोग बढ़ सकते हैं

जो लोग ज्यादा बीयर पीते हैं उन्हें किडनी के रोग होने का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसा करने से क्रोनिक किडनी डिजीज हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.