भारत की संस्कृति से रूबरू होना चाहते है तो,इन खूबसूरत जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं तो पुष्कर अवश्य जाएं। हर साल पुष्कर में मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इनमें स्थानीय कलाकार भी हिस्सा लेते हैं।

ल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pushkar Fair: त्योहार का सीजन चल रहा है। इस सीजन में लोग पिकनिक मनाने के लिए देश की खूबसूरत जगहों पर जाते हैं। हालांकि, त्योहारों के सीजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अपना ही मजा है। विदेशी सैलानी सांस्कृतिक कार्य्रकम देखने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब आदि जगहों पर जाते हैं। अगर आप भी भारतीय संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो देश की इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आइए, इन जगहों और सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में जानते हैं-

पुष्कर, राजस्थान

अगर आप राजस्थान की संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो पुष्कर अवश्य जाएं। हर साल पुष्कर में मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। इनमें स्थानीय कलाकार भी हिस्सा लेते हैं। इस मौके पर स्थानीय संगीत पर कलाकार नृत्य करते हैं। आप पुष्कर मेले में ऊंट की सवारी कर सकते हैं। मटका फोड़ और लंबी मूछ प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।

श्री आनंदपुर साहिब, पंजाब

हर साल मार्च में श्री आनंदपुर साहिब में 3 दिवसीय होला मोहल्ला सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सिख सभ्यता और संस्कृति को देखने के लिए मार्च का महीना सबसे उत्तम होता है। इस मौके पर पंजाबी समुदाय के लोग गुरु साहिब के वचनों अनुसार, कंघा, पगड़ी आदि गेट-अप में रहते हैं। होला मोहल्ला कार्यक्रम में घुड़सवारी का आयोजन किया जाता है। इसमें लंगर की भी व्यवस्था होती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद लंगर में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं। अगर आप सिख सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो मार्च महीने में श्री आनंदपुर साहिब अवश्य जाएं।

गोवा

अगर आप भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति से रूबरू होना चाहते हैं, तो गोवा इसके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। आजादी के बाद तकरीबन एक दशक तक गोवा पर पुर्तगालियों का अधिकार था। वर्तमान समय में यह भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी पणजी है। आज भी पुर्तगाली संस्कृति और व्यंजनों का समावेश गोवा में देखने को मिल मिल जाएगा। इसके अलावा, आप गोवा में ऑफ सीजन का भी आनंद उठा सकते हैं। गोवा में कई ऐसे डेस्टिनेशन हैं। जहां आप अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ पिकनिक मना सकते हैं। जब कभी आपको उस समय मिले और आप घूमने की प्लानिंग करें, तो गोवा अवश्य जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.