भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी मुरादाबाद में करेंगे लोगों से संवाद

मुरादाबाद से भारत जोड़ो यात्रा का शनिवार से आगाज होगा। इसमें राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भाग लेंगे। कार्यक्रम स्थल पर लगातार लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुरादाबाद से आगाज हो गया है। इसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी भाग लेंगी। दोनों नेता चुनाव की तैयारी के लिए किसान आंदोलन, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को उठाकर भाजपा को घेरने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा की शुरुआत के लिए मुरादाबाद को ही केंद्र बनाया है।

शनिवार सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इसमें भाग लेने के लिए नई दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। दो दिन के अंतराल के बाद यात्रा मुरादाबाद से शुरू होगी। इसके बाद अमरोहा और संभल पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.