मकान मालिक ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को शिकायत के बाद किया गिरफ्तार..

गाजियाबाद स्थित साहिबाबाद क्षेत्र में किराए के लिए घर देखने आई महिला के साथ मकान मालिक ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को अब्बास ने उसे मकान दिखाने के बहाने घर बुलाया। इस दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गाजियाबाद के साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को मकान दिखाने के बहाने पूर्व मकान मालिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया।

नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म

महिला पूर्व में कोतवाली क्षेत्र के अब्बास के यहां किराए पर रहती थी। इनदिनों कोतवाली क्षेत्र में ही दूसरे के मकान में किराए पर रहती है। तीन-चार दिन पहले महिला ने अब्बास को काल करके फिर से उसके यहां रहने की इच्छा जाहिर की। आरोप है कि मंगलवार को अब्बास ने उसे मकान दिखाने के बहाने घर बुलाया। इस दौरान नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने पुलिस से शिकायत की।

आज दर्ज होंगे पीड़िता के बायन

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर, पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा। आरोपित अब्बास को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के आगे पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.