मिलिंद देवड़ा ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा!

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है।

मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
मिलिंद देवड़ा ने एक्स पर लिखा- ‘आज मेरी राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है।’
मिलिंद ने आगे कहा कि मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

क्या बोले मिलिंद देवड़ा?
कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मिलिंद देवड़ा ने पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं विकास के रास्ते पर चल रहा हूं।

कई अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं मिलिंद देवड़ा
बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

मिलिंद देवड़ा ने जाहिर की थी नाराजगी
उल्लेखनीय है कि मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी सांसद रह चुके हैं। मुरली देवड़ा दक्षिण मुंबई सीट से चार बार सांसद रहे थे। मुंबई दक्षिण लोकसभा क्षेत्र पर शिवसेना (यूबीटी) द्वारा दावा ठोंका गया था। इसे लेकर मिलिंद देवड़ा ने नाराजगी जाहिर की थी। मुंबई दक्षिण लोकसभा सीट का देवड़ा परिवार ने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है।

आज से शुरू हो रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा
बता दें कि मिलिंद देवड़ा ने ऐसे समय में पार्टी से इस्तीफा दिया है, जब आज से भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू हो रही है। इस यात्रा के नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.