यहां जानें किस दिन आएगा जेईई एडवांस AAT का रिजल्ट

जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किया जाएगा। नतीजे देखने के लिए कैंडिडेट्स को पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

 जेईई एडवांस AAT रिजल्ट पर बड़ी अपडेट है। जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट की घोषणा 17 सितंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किए जाएंगे। अब ऐसे में, जो भी उम्मीदवार अपना जेईई एडवांस एएटी 2022 परिणाम देखना चाहते हैं, वे अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से देख सकते हैं। इसके अलावा, स्टूडेंट्स चाहें तो नीचे दिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट की जांच करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

जेईई एडवांस AAT रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेईई एडवांस AAT रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर AAT 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स की कुंजी एंटर करें। इसके बाद, आपका जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसके बाद, जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 रिजल्ट चेक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।जेईई एडवांस्ड एएटी 2022 परीक्षा आज, 14 सितंबर 2022 को आयोजित हुई थी। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि और समय पर इसके लिए उपस्थित होना था। उन्हें परीक्षा के दौरान सभी नियमों और का पालन करने के निर्देश दिए गए थे। जेईई एडवांस एएटी 2022 परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को COVID-19 से बचने के लिए सभी छात्रों को परीक्षा के दौरान मास्क पहनने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन हाल ही में फोटो आईडी प्रूफ लेकर आना था। परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.