राजधानी की गीता कॉलोनी में लड़की का शव कई टुकड़ों में मिला..

दिल्ली के गीता कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां स्थित फ्लाईओवर के पास से किसी लड़की के शव मिलने की बात सामने आई। यह जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर पूरे देश को हिला देने वाले श्रद्धा हत्याकांड की याद दिला दी है।

 दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसा एक और मामला सामने आया है। राजधानी की गीता कॉलोनी में फ्लाईओवर के पास एक लड़की का शव कई टुकड़ों में मिला है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार उन्हें सुबह करीत 9 बजे सूचना मिली थी कि एक लड़की के शव के कुछ टुकड़े यहां पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लाईओवर के नीचे के जंगल में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस को शक है कि जंगल में महिला के शव के अन्य टुकड़े मिल सकते हैं। यही वजह है कि पुलिस आसपास के इलाके की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

क्या कहती है पुलिस

सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त परमादित्य ने बताया कि आज सुबह दो काली पॉलीथीन मिलीं। एक पॉलिथीन में सिर मिला और दूसरी पॉलिथीन शव के अन्य टुकड़े मिले हैं। सिर पर बाल लंबे होने की वजह से पुलिस इसे महिला का शव मानकर चल रही है। हालांकि, शव की हालत इतनी खराब है कि यह पहचाना नहीं जा सका है कि शव किसका है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

क्या बोलीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवालदिल्ली

दिल्ली के गीता कॉलोनी में महिला के शव के कई टुकड़े मिले हैं। पुलिस को नोटिस भेज रहे हैं। लड़की कौन थी? दोषी कब तक अरेस्ट होगा? एक के बाद एक भयानक मर्डर्र दिल्ली में क्यों हो रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published.