राज्यव्यापी अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत राज्य भर से कुल 559 लापता बच्चों को किया गया बरामद..

इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई। ऑपरेशन मुस्कान में 72 लड़के और 487 लड़कियों को बरामद किया गया है जिससे राज्य भर से कुल 559 लापता बच्चे बरामद हुए हैं। ये अभियान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सहित और भी कई राज्यों में चलाया जा रहा है। राज्यव्यापी अभियान  के तहत राज्य भर से कुल 559 लापता बच्चों को बरामद किया गया है। इसकी जानकारी एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को दी गई।

72 लड़के 487 लड़कियां हुईं बरामद

ऑपरेशन मुस्कान में 72 लड़के और 487 लड़कियों को बरामद किया गया है, जिससे राज्य भर से कुल 559 लापता बच्चे बरामद हुए हैं। इस संख्या में जांजगीर-चांपा से 76, रायपुर से 56, बिलासपुर से 52 और बिलासपुर से 52 बच्चे शामिल हैं। शेष बच्चों को अन्य जिलों से बरामद किया गया है। बरामद लड़के और लड़कियों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पुलिस ने लापता बच्चों और उनके माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान लौटाने में सफलता हासिल की।

1 जून से चल रहा अभियान

पुलिस महानिरीक्षक CID एस.सी.द्विवेदी के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 1 जून से 30 जून 2023 तक राज्यव्यापी अभियान चलाया गया।

यह अभियान छत्तीसगढ़ में और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों में चलाया गया।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार लापता बच्चों का पता लगाने के लिए राज्य में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को इस संबंध में व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.