लखनऊ में होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर तक..

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होने वाली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तीनों प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव को लेकर बेहद गंभीर हो गई है। हमेशा चुनाव मोड में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी को मैनपुरी लोकसभा के साथ मुजफफरनगर के खतौली और रामपुर के रामपुर सदर  विधानसभा उप चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी तय करने हैं।

नई दिल्ली में शुक्रवार की बैठक के बाद शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर होने वाली भाजपा कोर कमेटी की बैठक में तीनों प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी। पांच दिसंबर को होने वाले उप चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है। इसी कारण भाजपा भी आज ही प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा सकती है।

भाजपा उत्तर प्रदेश के शीर्ष नेता होंगे बैठक में शामिल

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर देर शाम सात बजे से होने वाली कोर कमेटी की बैठक में भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी  प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। इस बैठक में उपचुनाव के प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगेगी।

दिल्ली के बाद आज लखनऊ में मंथन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी शुक्रवार से नई दिल्ली में ही है। वहां पर बैठकों का दौर चल रहा है। माना जा रहा है कि वो आज भाजपा केन्द्रीय आलाकमान के साथ भेंट कर सकते हैं। इस दौरान प्रत्याशियों के नाम पर मंथन भी होगा। उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों पर चर्चा की जा सकती है। इस बैठक के बाद उनका लखनऊ वापसी का कार्यक्रम है।

भाजपा प्रत्याशियों को लेकर कयास का दौर जारी

भाजपा के संभावित प्रत्याशियों को लेकर कयास का दौर जारी है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में अपर्णा यादव के नाम को लेकर चर्चा काफी तेज चल रही है। माना जा रहा है कि भाजपा उन्हें मैनपुरी से चुनावी मैदान में उतार सकती है। मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव की पत्नी पूर्व सांसद डिंपल यादव  को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। डिंपल का नामांकन पत्र भी शुक्रवार को खरीदा गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.