वायरल हुआ ऐश्वर्या-रणवीर का यह वीडियो जिसे देख आप भी हो जाएंगे हेरान

 बच्चन परिवार के लिए वीकेंड किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं था। अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर ने प्रो कबड्डी लीग की ट्रॉफी अपने नाम की। इस बीच रणवीर सिंह उनकी मौजूदगी में लेकिन उसने नजरें बचाते हुए ऐश्वर्या राय के साथ नटखट अंदाज में नजर आए।

 बच्चन परिवार इस वक्त सेलिब्रेशन के मूड में नजर आ रहा है। प्रो कबड्डी लीग की सीजन 9 की ट्रॉफी अभिषेक बच्चन की टीम पिंक पैंथर ने अपने नाम की। इस जीत का अभिषेक और ऐश्वर्या ने बेटी के साथ जश्न मनाया। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। यह मैच शनिवार को आयोजित किया गया था और फीफा वर्ल्ड कप में जाने से पहले रणवीर सिंह यह मैच भी देखने पहुंचे। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी अराध्या के साथ देखे जा सकते हैं।

प्रो कबड्डी लीग में ऐश्वर्या और अराध्या, अभिषेक बच्चन को सपोर्ट करने पहुंचीं। इस मैच में रणवीर सिंह ने भी समां बांधा। कबड्डी लीग में ऐश्वर्या और रणवीर से ढेर सारी मस्ती की। सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय और अराध्या के साथ रणवीर सिंह का एडोरेबल वीडियो खूब शेयर हो रहा है।

वायरल हुआ ऐश्वर्या-रणवीर का यह वीडियो

वायरल वीडियो में रणवीर सिंह, ऐश्वर्या और अराध्या के पास बैठे और उन्हें अपनी बातों से इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं। ऐश्वर्या को भी उनकी बातें पसंद आ रही हैं। वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रहीं। रणवीर ने ऐश्वरया के हाथ पर किस किया और बदले में ऐश्वर्या ने मजाक मस्ती में उनकी नाक खींची। इस दौरान अराध्या दोनों को प्यार से निहारते और मुस्कुराते देखी गईं। हालांकि, इस वीडियो में एक्टर का चेहरा नहीं दिख रहा क्योंकि वो ऐश्वर्या से बातें कर रहे हैं। ऐश्वर्या और अराध्या के साथ अभिषेक बच्चन और नव्या नवेली नंदा भी नजर आईं। हालांकि, उनका ध्यान कबड्डी पर था।

प्रो कबड्डी लीग के बाद फीफा वर्ल्ड कप

रणवीर सिंह की एनर्जी का अंदाजा इस बातसे लगाया जा सकता है कि प्रो कबड्डी लीग के बाद वह फीफा वर्ल्ड कप देखने पहुंच गए। इस दौरान दीपिका पादुकोण भी उनके साथ मौजूद रहीं। फीफा वर्ल्ड कप से रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री के साथ वीडियो शेयर किया। हमेशा मस्ती के मूड में रहने वाले रणवीर सिंह ने यहां भी अपना यही अंदाज बनाए रखा। उन्होंने रवि शास्त्री को किस किया। दोनों गाना भी गाते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.