सत्र की शुरूआत से पहले सत्ता पक्ष ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की

दिल्ली विधानसभा का आज एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। सत्र की शुरूआत से पहले सत्ता पक्ष ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही खोखा खोखा 20 खोखा के नारे लागए। इसके चलते कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई थी।

 दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आज यानी शुक्रवार को बुलाया गया है। दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की शुरूआत से पहले सत्ता पक्ष के विधयकों ने ‘खोखा खोखा 20 खोखा’ के नारे लगाते हुए सदन में प्रवेश किया।

बढ़ते हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने 10 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दिया था। साथ ही हंगामे के बीच विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने विपक्ष के सभी विधायकों को मार्शल आउट कर दिया।सत्र के बाहर हुए भाजपा विधायकों ने सदन के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा ने मनीष सिसोदिया इस्तीफा दें। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पानी की बौछार की है। बीजेपी लगातार नई आबकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

सिसोदिया ने भाजपा पर जमकर बोला हमला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सदन में कहा कि अच्छा काम करके क्या गलत किया। दिल्ली की नई शराब नीति में घोटाले से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ सीबीआइ ने झूठी एफआइआर की है। साथ ही फोन भी ले गए।

सिसोदिया ने आगे कहा कि जितनी मेहनत ये लोग इस काम मे करते हैं, उससे कम में स्कूल बन जाते हैं। 2015 से हमने 70 नए स्कूल बनवाए हैं, 19 हजार से ज्यादा शिक्षक भर्ती किए। मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी अच्छे काम की भी तारीफ नहीं करते। अगर अरविंद केजरीवाल देश के पीएम होते तो उनकी सोच ऐसी नहीं होती।

मोदी के मन में बहुत ही असुरक्षा भरी हुई है। इसीलिए आजादी के 75 साल बाद भी शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में देश पिछड़ा हुआ है। हमारे यहां औसतन 6 साल शिक्षा मिलती है। जबकि विकसित देशों में यह आंकड़ा 13 साल है। हम दिल्ली में यह हालत बेहतर करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

उपाध्यक्ष के समक्ष विधानसभा की कार्यवाही

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल के देश से बाहर होने के चलते उपाध्यक्ष राखी बिड़ला सदन का संचालन संभाल रही हैं। हंगामे के बीच मार्शल बुलाकर विधायकों को बाहर निकाला गया है। इससे पूर्व सत्र के शुरूआत में देश की नवनियुक्त राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और नए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बधाई दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.