सोहा ने शेयर किया तैमूर के जन्मदिन पर क्यूट वीडियो..

तैमूर अली खान 20 दिसंबर को अपना छठा जन्मदिन मना रहे हैं। इन दिनों तैमूर पापा और मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। इस खास मौके पर टिम को ढेरों जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं।

 करीना कपूर खान और सैफ अली खान का बेटा तैमूर अली खान आज  20 दिसंबर 2022 को पूरे 6 साल के हो गए हैं। बता दें इन दिनों तैमूर पापा और मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। इस खास मौके पर टिम को ढेरों जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमे उनकी शरारते भी नजर आ रही हैं।

सोहा ने शेयर किया इनाया-तैमूर का क्यूट वीडियो

ये सभी जानते हैं कि सोहा अली खान की बेटी इनाया भाई तैमूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। तैमूर के बर्थडे पर सोहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई-बहन का एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के शुरुआत में इनाया और तैमूर के उस वक्त से होती है, जब वो बहुत छोटे थे। करीना ने तैमूर और सोहा ने इनाया को गोद में लिए हुए थे। वीडियो में दोनों के बीच के प्यार के साथ साथ शरारते भी दिखाई गई है। तैमूर ग्राउंड में खड़ी अपनी बहन इनाया की चप्पल खींचकर उन्हें गिरा देते हैं। उनकी नोकझोंक पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। सोहा ने वीडियो शेयर कर इनाया की तरफ से तैमूर के लिए एक बर्थडे नोट लिखा है। कैप्शन में लिखा है, “हमारे बीच कुछ महीनों का फासला है और कई बार ऐसा हुआ है कि बोल आपके कब्जे में रही है और कई बार मेरा पलड़ा भारी रहा। मुझे उम्मीद है कि, हम इस एडवेंचर लाइफ में हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे। जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई. ढेर सारा ‘लव’ इन्नी।

मासी करिश्मा कपूर ने शेयर की फोटो

करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस फोटो में तैमूर आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान टिम टिम.. अब तुम बड़े हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.