हिंदू नववर्ष के दिन कुछ खास चीजें लाने से पूरे साल घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है..

वास्तु शास्त्र के अनुसार हिंदू नववर्ष के दिन कुछ खास चीजें लाने से पूरे साल घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं। इन शुभ चीजों के घर पर होने से सकारात्मक ऊर्जा अधिक उत्पन्न होती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ चैत्र नवरात्रि के अलावा हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। 22 मार्च 2023, बुधवार से विक्रम संवत 2080 शुरू हो जाएगा। ज्योतिषों के अनुसार, हिंदू नववर्ष काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन किए गए कार्यों का फल पूरे साल मिलता है। ऐसे में आप चाहे, तो हिंदू नववर्ष से पहले इन चीजों को घर ले आएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी और घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी।

हिंदू नववर्ष में घर लें आएं ये चीजें

तुलसी का पौधा

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है, तो हिंदू नववर्ष से पहले जरूर लगाएं। ऐसा करने से घर का वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाएगी। इसलिए घर के पूर्व, उत्तर या फिर ईशान कोण में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।

कछुआ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में धातु, पत्थर, कांसा आदि से बना कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इसके घर में होने से भगवान कुबेर की असीम कृपा प्राप्त होती है, जिससे घर में सुख-सौभाग्य के साथ समृद्धि आती है।

हाथी

हिंदू नववर्ष से पहले घर में ठोस चांदी से बना हाथी रख सकते हैं। माना जाता है चांदी से बनी हाथी की मूर्ति उत्तर दिशा में रखने से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान कुबेर के साथ गणपति की जी विशेष कृपा प्राप्त होती है।

मोर पंख

भगवान कृष्ण ही नहीं बल्कि भगवान गणेश,  कार्तिकेय और  इंद्रदेव को भी मोर पंख काफी प्रिय है। इसके साथ ही मोरपंख माता लक्ष्मी और सरस्वती जी से भी संबंधित है।  हिंदू नववर्ष से पहले मोर पंख भी घर में रख सकते हैं। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ कुंडली से राहु दोष भी कम होता है।

शंख

हिंदू नववर्ष में मोती शंख को रखना शुभ माना जाता है। जिस घर में मोती शंख होता है वहां पर हमेशा सुख-शांति बनी रहती हैं। इसके साथ ही हृदय रोग नाशक भी माना जाता है। मोती शंख की नियमित रूप से पूजा करने मां लक्ष्मी और विष्णु जी अति प्रसन्न होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.