
Elle Awards 2022 16 नवंबर को एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। इस दौरान कई फिल्मी सितारे शामिल हुए। दीपिका पादुकोण रकु प्रीत सिं हिना खान और जाह्नवी कपूर समेत सभी ने ब्लैक कार्पेट पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा।
हर बार की तरह इस बार भी मुंबई में एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 का आगाज हुआ। बुधवार की रात मुंबई में सितारों के नाम रही। इस फंक्शन में फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक से बढ़कर एक हस्ती शामिल हुई। सभी ने ब्लैक कार्पेट पर अपने फैशन और खूबसूरती का जलवा बिखेरा। सोशल मीडिया पर सेलेब्स की तस्वीरे और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। आइए डालते हैं इनपर एक नजर।

दीपिका पादुकोण
एली इंडिया ब्यूटी अवॉर्ड्स 2022 फंक्शन में बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण ने शिरकत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टॉप और स्कर्ट में में नजर आई, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।
जाह्नवी कपूर
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल जाह्नवी कपूर इस अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा रही। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत और फैशन से यहां के कई लोगों के दिलों को धड़काया। जाह्नवी कपूर इस मौके पर मर्मेड स्टाइल में नजर आई। ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर शिमरी गाउन में कमाल की लग रही थी।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper