जानें? कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अब तक कहा तक प्रवेश की

 कांग्रेस की 3570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी। राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।

 कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को केरल के मलप्पुरम जिले में प्रवेश कर गई हैं। इस यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। यह यात्रा राज्य के उत्तरी जिले के पुलमंथोल जंक्शन से सुबह शुरू हुई थी, जो सोमवार को पलक्कड़ जिले के कोप्पम में दिन के लिए समाप्त हुई थी। मंगलवार को इस पद यात्रा के दौरान राहुल गांधी का किसानों से बातचीत करने की संभावना है।

मंगलवार को 14 किलोमीटर की होगी पदयात्रा

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि 20वें दिन खूबसूरती से सजाए गए एक पुल को पार करते हुए मलप्पुरम जिले में यह भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश हुई है। आज सुबह 14 किलोमीटर की पदयात्रा होगी। दोपहर में राहुल गांधी आसपास के क्षेत्रों के किसानों के साथ बातचीत करेंगे। अभी तक मौसम सुहावना है और आसपास का वातावरण बहुत अच्छा है।

7 सितंबर को शुरू हुई थी यह यात्रा

बता दें कि कांग्रेस की 3,570 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा है। यह 150 दिन तक चलेगी। यह यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। जम्मू-कश्मीर में यह समाप्त होगी।

10 सितंबर को केरल में प्रवेश करने वाली यह यात्रा राज्य में 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 1 अक्टूबर को यह यात्रा कर्नाटक में प्रवेश करेगी। इस दौरान यह 19 दिनों में कर्नाटक के सात जिलों को छूएगी।गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के बीच पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा में है। कांग्रेस की ओर से कई नेताओं के नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। इसमें अशोक गहलोत और शशि थरूर के नाम पर खासा चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.