यूट्यूबर से मिलने का जूनून, 3 साल का लड़का साइकिल से दिल्ली के लिए निकल पड़ा, और …

3 साल का लड़का अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल से दिल्ली के लिए निकल पड़ा। तीन दिनों में लड़ने ने करीब 300 किलोमीटर का सफर तय किया।

पंजाब के पटियाला का 13 साल का लड़का अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए साइकिल से दिल्ली के लिए निकल पड़ा। तीन दिनों में लड़ने ने करीब 300 किलोमीटर का सफर तय किया। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के बाद लड़का अपने परिवारवालों के सुपुर्द किया जा चुका है। बताया जा रहा है कि वह यूट्यूबर के घर पर भी पहुंच गया था लेकिन, उस वक्त लड़के का आइकन दुबई की यात्रा पर था और उसे बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान पुलिस को लड़के की गतिविधि संदिग्ध मालूम हुई और मामले का खुलासा हुआ।

एक किशोर अपने पसंदीदा यूट्यूबर से मिलने के लिए पंजाब के पटियाला से दिल्ली के सफर पर निकल पड़ा। जानकारी के अनुसार, लड़का कक्षा 8 का छात्र है और बीते 4 अक्टूबर को घर से अचानक कहीं गायब हो गया था। जब उसका कहीं पता नहीं लगा तो माता-पिता को शक हुआ कि वह जरूर यूट्यूबर से मिलने दिल्ली गया होगा। पुलिस के मुताबिक, वह लड़का यूट्यूबर का जबरदस्त फैन था और कई दफे उससे मिलने की लालसा जता चुका था।

तीन दिन में 300 किलोमीटर का सफर पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माता-पिता की शिकायत पर पटियाला पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली पुलिस को लड़के के बारे में जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से लड़के की तलाश शुरू हुई। इस बीच लड़का तीन दिनों में 300 किलोमीटर का सफर पूरा कर चुका था।

नहीं मिल पाया लड़का किसी तरह अपने फेवरेट यूट्यूबर के घर भी पहुंचा लेकिन, उस दौरान वह किसी काम के सिलसिले में दुबई गया था। इसलिए लड़का यूट्यूबर से नहीं मिल पाया। दिल्ली पुलिस ने बच्चे को पीतमपुरा इलाके से बरामद किया। इसके बाद पटियाला पुलिस की मदद से बच्चे को मां-बात के सुपुर्द किया गया।

यूट्यूबर का रिएक्शन लड़के के फेवरेट यूट्यूबर ने इस घटना पर अपना रिएक्शन दिया है। उसने ट्वीट किया, “अच्छी खबर है। लड़का मिल गया है। भगवान का शुक्र है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.