मोरबी पुल हादसे के बाद नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को निलंबित कर दिया गया..

गुजरात के मोरबी पुल हादसे में 135 लोगों की मौत के बाद प्रशासन ने अब बड़ी कार्रवाई की गई है। मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला को इस हादसे के बाद निलंबित कर दिया गया है।

गुजरात के मोरबी जिले में केबल पुल टूटने से सैंकड़ों लोगों की मौत हो गई। इसमें कई लोगों के तो पूरे परिवार तक खत्म हो गए तो कई परिवारों को जवाब बच्चों को खोना पड़ा। इस हादसे में मोरबी नगर पालिका और उसके अधिकारियों की भी कई खामियां सामने आई थी। इस हादसे को लेकर अब प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मोरबी नगर पालिका के मुख्य अधिकारी संदीपसिंह जाला को इस हादसे के बाद निलंबित कर दिया गया है।

हाल ही में खोला गया था पुल 

बता दें कि मोरबी जिले में टूटा पुल हाल ही में लोगों के लिए मरम्मत कार्य के बाद खोला गया था। यह पुल यहां एक स्थानीय पर्यटक आकर्षण के तौर पर प्रसिद्ध है। यह हादसा 30 अक्टूबर को शाम करीब 6.20 बजे हुआ था और उस दौरान सैकड़ों लोग पुल पर मौजूद थे। तभी अचानक से पुल टूट गया और सैकड़ों लोग नदी में डूब गए। इस हादसे में 135 लोगों की डूबने के चलते मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.