जानिए भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस कौन ,जो है करोड़ों की मालकिन..

 मोनालिसा ने साल 1997 में हिंदी फिल्म जयते से शुरुआत की थी। लेकिन मोनालिसा को पहचान भोजपुरी फिल्म कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके से मिली। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और आज वो सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस मोनालिसा किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सिनेमा से लेकर टीवी तक उन्होंने अपनी अदाओं से गदर मचाया हुआ है। 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों और वीडियो से फैंस का दिन बना देने वाली एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन हैं और एक आलीशान जिंदगी बसर करती हैं।

40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं मोनालिसा

बिग बॉस 10 की कंटेस्टेंट रह चुकी मोनालिसा की पढ़ाई पश्चिम बंगाल में पूरी हुई। फिल्मों में एंट्री से पहले उनका नाम अंतरा बिस्वास था। जब वो 15 साल की थीं तब पहली बार उन्होंने 120 रुपये प्रतिदिन पर एक रेस्त्रां में काम किया था। इसके बाद भोजपुरी फिल्म ‘कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके’ से अपना फिल्मी करियर शुरू किया। आज अपनी मेहनत और लगन के चलते एक्ट्रेस ने काफी पैसा कमा लिया है।

करोड़ों की हैं मालकिन

उनकी कुल संपत्ति की बात की जाए तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोनालिसा 2.5 मिलियन डॉलर की मालकिन हैं। तो वहीं साल 2018-19 में एक्ट्रेस की कुल संपत्ति एक मिलियन डॉलर से लेकर 1.5 मिलियन डॉलर के बीच थी। उन्होंने इन दिनों टीवी से लेकर फिल्मों तक अपना हाथ आजमाया। एक फिल्म के लिए 7-10 लाख रुपए चार्ज करती हैं। साथ ही सीरियल के एक एपिसोड के लिए वो 50 लाख की फीस वसूलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.