भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई ,इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना राहुल गांधी..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। राहुल गांधी ने इस दौरान भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गई है। शनिवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली पहुंची। सुबह 6 बजे बदरपुर बॉर्डर से यात्रा की शुरुआत हुई। इसी बीच, राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।

दिल्ली पहुंचने पर राहुल गांधी ने कहा कि कुछ लोग नफरत फैला रहे हैं, लेकिन देश का आम आदमी अब प्यार की बात कर रहा है। इस यात्रा में हर राज्य के लाखों लोग शामिल हुए हैं। मैंने आरएसएस-बीजेपी के लोगों से कहा है कि हम यहां आपके नफरत के ‘बाजार’ में प्यार की दुकान खोलने आए हैं।

भाजपा की नीतियां डर फैलाने वाली- Rahul Gandhi

राहुल ने आगे कहा कि बीजेपी की नीतियां डर फैलाने की है, इसे नफरत में बदलने की है, लेकिन हम जीतेंगे। हम ऐसा होने नहीं देंगे। बीजेपी नफरत फैलाती हैं, हम प्यार फैलाते हैं, हम सभी भारतीयों को गले लगाते हैं। हमारी तरह हर भारतीय को देश में प्यार फैलाने के लिए एक छोटी सी दुकान खोलनी चाहिए।

कन्याकुमारी से शुरू हुई

भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से 7 सितंबर को हुई थी। ये यात्रा तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा से होकर गुजरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.