किम जोंग की बहन ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी और कहा..

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है। उन्होंने बाइेडन का अपमान कर कहा कि उत्तर कोरिया उनकी बेतुकी टिप्पणी को पूरी तरह से खारिज करता है।

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग की शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने कहा है कि अमेरिका(America) और दक्षिण कोरिया का समझौता प्योंगयांग के प्रति उनकी ‘अत्यधिक’ शत्रुता को दर्शाता है। इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

साथ ही कहा कि उत्तर कोरिया अपनी का अधिक उत्तेजक प्रदर्शन करेगा। किम यो जोंग ने आगे ये भी कहा कि अगर कोरियाई प्रायद्वीप के करीब सैनिक अभ्यास की संख्या में इजाफा होगी तो निश्चित तौर उनका देश जवाब देगा।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया का समझौता

बता दें कि 26 अप्रैल को ने किम जोंग उन को चेताते हुए कहा कि अगर किम जोंग उन ने दुस्साहस दिखाने की कोशिश की तो उसे तगड़ा जवाब देंगे और वो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के साथ साथ शासन सत्ता का अंत भी होगा। वाशिंगटन में यून के साथ बाइडेन की बैठक कोरियाई प्रायद्वीप में बढ़ते तनाव के बीच हुई है।

इस शिखर सम्मेलन के दौरान,बाइडेन और यून ने नए परमाणु निवारक प्रयासों की घोषणा की है। दोनों देशों ने उत्तर कोरिया के परमाणु हमले, परमाणु सलाहकार समूह की स्थापना, और परमाणु और रणनीतिक हथियार संचालन योजनाओं पर जानकारी साझा करने में सुधार की स्थिति में द्विपक्षीय राष्ट्रपति परामर्श की योजना के लिए भी प्रतिबद्ध किया।

उत्तर कोरिया ने किया 100 मिसाइलों का प्रशिक्षण

2022 की शुरुआत के बाद से ने लगभग 100 मिसाइलों का परीक्षण किया है। इसमें अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों के कई प्रदर्शन शामिल हैं और दक्षिण कोरिया पर सिम्युलेटेड परमाणु हमलों के रूप में उत्तर में वर्णित कम दूरी की लॉन्चिंग भी शामिल है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के आने वाले हफ्तों या महीनों में व्यापक रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद है। वह एक परमाणु शक्ति के रूप में उत्तर की स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से एक अभियान चला सकता है।

बाइडेन का किया अपमान

किम यो जोंग ने कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरियाई समझौते ने उत्तर के खिलाफ सबसे शत्रुतापूर्ण और आक्रामक कार्रवाई को अंजाम दिया है। बाइडेन का अपमान करते हुए किम यो जोंग ने कहा कि उत्तर कोरिया उनकी बेतुकी टिप्पणी को पूरी तरह से खारिज करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.