आप इन योगासन कर पेट की चर्बी को कर सकते हैं कम तो आइए जानें…

वजन बढ़ने के कई कारण होते हैं। बदलती लाइफस्टाइलअनहेल्दी फूड्स एक्सरसाइज न करने की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

शरीर में सबसे ज्यादा फैट्स पेट पर ही जमा होता है। बदलती लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। आजकल हर चौथा व्यक्ति बढ़ते पेट की समस्या से परेशान है। इससे आपको मधुमेह, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है। एक बार वजन बढ़ जाने के बाद इसे कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए आपको अपनी लाइफस्टाइल और डाइट दोनों पर ही ध्यान देना चाहिए। आज इस आर्टिकल में आपको कुछ योगासन के बारे में बताएंगे,  जिनका अभ्यास कर आप बेली फैट को कम कर सकते हैं। 

उष्ट्रासन

इस योगासन के लिए आप घुटने टेक कर बैठें और अपने हाथ कूल्हे पर रखें। जैसे ही आप अपनी पीठ झुकाएंगे, आपकी हथेलियां आपके पैरों पर होनी चाहिए। गर्दन को तटस्थ मुद्रा में रखें। अब आप सांस छोड़ें। जिस पोजिशन में आप  पहले थे, उसी स्थिति में आ जाएं। अब आप खड़े होकर अपने हाथों को कूल्हों पर रख लें। 

हलासन

सबसे पहले आप अपनी पीठ के बल लेटें और हथेलियों को बगल में रखें। अब अपने पैरों को 90 डिग्री ऊपर उठाएं, अपनी हथेलियों को जमीन पर टिकाएं, पैर आपके सिर के ऊपर होने चाहिए। हथेलियों से अपनी पीठ के निचले हिस्से को सहारा दें। इस पोजिशन में 10-15 सेकंड के लिए रहें।

पादहस्तासन

मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और दोनों हाथ हिप्स पर रखें, फिर गहरी सांस छोड़ें, अपने कूल्हों को आगे की ओर मोड़ें, अब आप अपनी नाक को अपने घुटनों तक लाएं, फिर अपनी हथेलियों को अपने पैरों के बगल में रख लें। अगर आप यह योगासन पहली बार कर रहे हैं, तो आप अपने घुटनों को धीरे-धीरे मोड़ें।

संतोलानासन (प्लैंक पोज़)

प्लैंक पोज में पेट के बल लेटें और अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। अब शरीर को ऊपर उठाएं, अपने पैरों को जमीन पर मजबूती से रखें। बाहों को सीधा करते हुए अपनी कलाइयों को अपने कंधों के ठीक नीचे रखें। कुछ देर इसी पोजिशन में बने रहें।

वशिष्ठासन (साइड प्लैंक)

यह योगासन भी प्लैंक पोज़ की तरह ही करना है, लेकिन इसमें अपने दाहिने हाथ को फर्श से उठाएं और अपनी बाईं हथेली को जमीन पर रखें, फिर अपने दाहिने पैर को जमीन से ऊपर उठाएं और अपने पूरे शरीर को दाईं ओर घुमाते हुए  बाएं पैर के ऊपर से पार करें। फिर अपने दाहिने हाथ को फैलाकर रखें, उंगलियां ऊपर की ओर ले जाएं, इन्हें अपने सिर के ऊपर रखें। एक ही समय में अपने पैरों, घुटनों और एड़ियों को छूने काप्रयास करें। कंधे भी सीधा रखें। कुछ समय के लिए इस स्थिति में बने रहें। इस प्रक्रिया को आप दोबारा भी कर सकते हैं। जिससे आपकी कैलोरी बर्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.