होली से पहले बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में गरज के साथ बरसेंगे बादल

देश के कई राज्यों के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। IMD ने होली से पहले पूर्वी-मध्य भारत के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज (20 मार्च) पूर्वी-मध्य भारत में बिजली और ओलावृष्टि के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो 20 से मार्च तक आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान के बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

उत्तराखंड में बढ़ने लगा पारा
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों हुई बर्फबारी के बाद अब मैदानी क्षेत्रों का मौसम शुष्क बना है। राज्य की राजधानी का पारा भी 30 डिग्री के पार हो गया है। मौसम विज्ञान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है।

पूर्वी और मध्य भारत में होगी बारिश
मौसम विभाग ने 20 मार्च को पूर्वी और मध्य भारत में आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना जताई है। IMD ने बताया कि 20 से 21 मार्च के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

छत्तीसगढ़-बिहार समेत इन राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग ने विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। IMD ने बताया कि 20 मार्च को आंधी, बिजली के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है

दक्षिण भारत में बदलेगा मौसम
IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो 20 मार्च को तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अलावा मराठवाड़ा में गरज और बिजली के साथ हलकी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.