उत्तराखंड में बनेगी बीजेपी सरकार

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों में से 60 सीटों के परिणाम घोषित कर दिये गये हैं, जिनमें से 35 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का परचम लहराया है। इसलिए उत्तराखंड में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत का स्वाद चखा है और छह सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। इसके अलावा बसपा एक सीट पर विजय और एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है तथा अन्य ने दो सीटों पर बढ़त बनायी हुई है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार जसपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के आदेश चौहान ने अपने निकटतम प्रतिनिधि डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंगल को 4172 और हल्द्वानी में कांग्रेस के सुमित विदेश में भाजपा के जोगिंदर सिंह रौतेला को 7814 मतों से पराजित किया है जबकि देहरादून जनपद की रायपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी उमेश शर्मा ने दोबारा विजय हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 30052 मतों से शिकस्त दी है।

इसी तरह सुरक्षित राजपुर सीट से निवर्तमान भाजपा विधायक खजान दास ने एक बार फिर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राजकुमार को 11163 मतों से हरा दिया है इसके साथ ही निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ऋषिकेश से एक बार फिर जीत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयेंद्र रमोला को 19057 वोटों से हरा दिया है।

भगवानपुर से कांग्रेस की ममता राकेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के सुबोध राकेश को 4811 मतों से पराजित किया। देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कूपर ने अपने निकटतम प्रतद्वंदी कांग्रेस के सूर्याकांत धसमाना को 20938 मतों से हराया है।

राज्य में हल्द्वानी के कालाढूंगी से भाजपा के बंशीधर भगत ने कांग्रेस के उम्मीदवार महेश चन्द्र को 23931 वोटों से पराजित किया है।

मसूरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के गणेश जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की गोदावारी थपली को 154325 मतों से हराया है। सहसपुर सीट से भाजपा के सहदेव सिंह पुंडीर ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आर्येन्द्र शर्मा को 8355 वोटों से मात दी है।

इसके अलावा सितारगंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सौरभ बहुगुणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के उम्मीदवार नवतेज पाल सिंह को 10938 मतों से शिकस्त दी।

रामनगर से भाजपा के दिवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस के महेन्द्र सिंह पाल को 4745 वोटों से पराजित किया है। वही बागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के रणजीत दास को 12141 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया।

डोइवाला से भाजपा प्रत्याशी बृजभूषण गैरोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी गौरव (गिन्नी) को 29021 मतों से पराजित कर जीत का परचम लहराया। गदरपुर सीट पर भाजपा के अरविंद पांडे ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन को 1120 मतों से पराजित किया। कपकोट में भाजपा के सुरेश गरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी ललित फर्सवान को 1046 वोटों से हराया।

कुमाऊं के लोहाघाट सीट से कांग्रेस के कौशल सिंह अधिकारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के पूरन सिंह फर्तयाल को 6038 मतों से पराजित किया है। प्रतापनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी ने भाजपा के विजय सिंह पंवार को 2341 मतों से हराया। वहीं पुरोला से भाजपा के दुगेश्वर लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के मालचंद को 6296 वोटों से पराजित किया है।

अल्मोडा के सल्ट से भाजपा प्रत्याशी मेहश जीना ने कांग्रेस के उम्मीदवार रणजीत सिंह रावत को 3688 मतों के अंतर से हराया है।