मकर और मीन समेत इन राशि वालों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है बदलाव

आज बुधवार का दिन है। कुंडली में यह त्वचा एवं बुद्धि का कारक होता है।रंग हरा एवं रत्न पन्ना है।इस दिन के कारक देव स्वयं गणेश जी है। इनको ग्रहों के राज कुमार का दर्जा प्राप्त है।

पण्डित आत्मा राम पाण्डेय जी से जाने का दैनिक चक्र…..🖊️

    📜आज का राशिफल📜

1.मेष राशि- मन में प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पिता का सानिध्य मिल सकता है। किसी भवन या सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। शीत रोगों से पीड़ित हो सकते हैं।

2.वृषभ राशि- घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मीठे-खानपान में रुचि बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार की जिम्‍मेदारी बढ़ सकती हैं। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव से बचें।

3.मिथुन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के मनोभाव हो सकते हैं। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। पिता का सानिध्य मिल सकता है। किसी भवन या सम्पत्ति से आय क साधन बन सकते हैं। आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

4.कर्क राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्‍या अभी यथावत रहेंगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। व‍िवादों से बचें।

5.सिंह राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा।

6.कन्या राशि- संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता का अभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। आय की स्‍थिति में सुधार रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।

7.तुला राशि- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं। पिता के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। अफसरों का सहयोग रहेगा। कार्यभार में वृद्धि होगा।

8.वृश्चिक राशि- मन परेशान हो सकता है। आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। पिता का सानिध्य मिल सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। मित्रों के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। शासन सत्‍ता का सहयोग मिलेगा।

9.धनु राशि- मानसिक शान्ति‍ रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तनाव से दूर रहें।

10.मकर राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। क्रोध एवं आवेश से बचें। आत्मसंयत रहें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा-देशाटन के लिए जा सकते हैं। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

11.कुंभ राशि- शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। सुस्‍वादु खानपान में रुचि रहेगी।

12.मीन राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा। पैतृक कारोबार में भाइयों के सहयोग से गति मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। लाभ के अवसर मि‍लेंगे।

ज्योतिषाचार्य

पंडित आत्मा राम पांडेय “काशी”
संपर्क सूत्र 9838211412, 8707666519,9455522050
कार्यालय – निकट पालीटेक्निक इंदिरा नगर लखनऊ।
Appointment for Whatsapp no.- 9838211412 .